Type Here to Get Search Results !

रिषभ पंत : Rishabh Pant Phone Number, WhatsApp Number, Contact Number, Office Phone Number-क्रिकेट खबर

 रिषभ पंत कौन है?

ऋषभ पन्त इंडियन  प्रोफेशनल क्रिकेटर है जो इंडियन नेशनल टीम के लिए विकेट कीपर बल्लेबाज़ के रूप में मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करते है। वे वर्तमान समय(2022) में  आईपीएल में दिल्ली कैप्टल के कप्तान है। वे  2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम के उप-कप्तान थे। 
  • पूरा नाम : रिषभ राजेंद्र पन्त 
  • निक नेम : पंत 
  • जन्म : 20 फ़रवरी 1997 
  • जन्म स्थान : रुड़की उतराखंड ,इंडिया 
  • शैक्षिक योग्यता : B.Com

ऋषभ पंत का प्रारंभिक जीवन 

ऋषभ पंत का  जन्म 20 फ़रवरी 1997 को उतराखंड के रुड़की में हुआ था। इनके पिता जी का नाम राजेंद्र पन्त तथा माता जी का नाम सरोज पन्त है। 12 वर्ष के उम्र में पन्त अपने माँ के साथ  प्रत्येक वीकेंड पर ट्रेन से  रूडकी से दिल्ली आते और सॉनेट क्रिकेट अकादमी में तारक सिन्हा से क्रिकेट के गुर सिखते। जब वे दिल्ली आते तो  मोती बाग के एक गुरुद्वारे में ठहरते। 

तारक सिन्हा ने पंत को अंडर-13 और अंडर-15 क्रिकेट खेलने के लिए राजस्थान जाने का सुझाव दिया लेकिन इसका  कोई फायदा नहीं हुआ। उसके बाद तारक सिन्हा ने  पंत को  एक बेहतर बल्लेबाज बनने के लिए अपनी पूरी बल्लेबाजी तकनीक में बदलाव करने का निर्देश दिया। पन्त के क्रिकेटिंग कैरियर में टर्निंग पॉइंट तब आया जब उनका चयन दिल्ली के अंडर-19 टीम में किया गया। असम के खिलाफ दिल्ली के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेलते हुए पहले इनिंग में 35 तथा दुसरे इनिंग में 150 रन की यादगार पारी खेली जिसने साबित कर दिया इस  लड़के में कुछ खाशियत है। 

1 फरवरी 2016 को 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के दौरान पंत ने नेपाल के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया जो इस स्तर पर सबसे तेज अर्धशतक था।

घरेलु क्रिकेट कैरियर 

ऋषभ पंत ने 22 अक्टूबर 2015 को 2015-16 रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया तथा अगले ही  महीने  2015-16 के विजय हजारे ट्रॉफी में उनका चयन हो गया।

अपने फर्स्ट क्लास पदार्पण के एक वर्ष बाद अर्थात 2016-17 की रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए, पंत ने एक पारी में 308 रन बनाए इस प्रकार से  प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए।
8 नवंबर 2016 को पंत ने झारखंड के खिलाफ के खिलाफ खेलते हुए एक  मैच में केवल 48 गेंदों में शतक बनाया जो  रणजी ट्रॉफी  के इतिहास में अब तक का  सबसे तेज शतक है।

फरवरी 2017 में पंत को 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली का कप्तान बनाया गया उन्होंने गौतम गंभीर से पदभार संभाला।  पिछले सीज़न में गौतम गंभीर के कप्तानी में दिल्ली ने फाइनल तक का सफ़र तय किया था  दिल्ली का नेतृत्व किया था। 

14 जनवरी 2018 को, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के बीच 2017-18 जोनल टी20 लीग मैच में पंत ने  32 गेंदों में 100 रन बनाए जो उनके कैरियर का दूसरा  सबसे तेज शतक है। 

पन्त का आईपीएल कैरियर 

पंत के तूफानी बल्लेबाज़ी को देखते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2016 आईपीएल  के लिए अपने खेमे में शामिल कर लिया। इसके बाद  2016 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में  शतक बनाया जिससे भारतीय टीम  सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई। आईपीएल 2016 सीजन में  अपना तीसरा मैच  खेलते हुए पंत ने 40 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली जिससे दिल्ली ने  गुजरात लायंस पर आठ विकेट की जीत दर्ज की। आईपीएल के  2017 सीज़न में पन्त ने एक बार फिर गुजरात लायंस  के खिलाफ 43 गेंदों में 97 रन बनाए।

2018 आईपीएल के दौरान पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में नाबाद 128 रन बनाए जो  आईपीएल इतिहास में किसी इंडियन बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।इसके साथ ही पन्त  आईपीएल में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने। मार्च 2021 में पंत को 2021 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया। उन्हें 2022 आईपीएल सीज़न के लिए भी कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया था। 

पंत का अंतर्राष्ट्रीय करियर

जनवरी 2017 में पंत को इंग्लैंड के खिलाफ  ट्वेंटी 20 श्रृंखला के लिए भारत टीम  में शामिल  किया गया। इस श्रृखला के तीसरे मैच में पन्त को खेलने का मौका मिला अर्थात पन्त ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुवात 1 फरवरी 2017 को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया। जब पन्त ने टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया उस समय उनकी उम्र मात्र  19 साल 120 दिन था इस प्रकार से  पन्त  टी20 मैच में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। 

फरवरी 2018 में पन्त को 2018 निदास  ट्रॉफी के लिए भारत के टी20 टीम में शामिल  किया गया।  जुलाई 2018 में, पंत को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल  किया गया और 18 अगस्त 2018 को पन्त ने  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 11 सितंबर 2018 को, पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक बनायाइसके साथ ही वे  इंग्लैंड में टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के विकेटकीपर और पहले भारतीय विकेटकीपर बने।इंग्लैंड दौरे के बाद  अगले महीने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) टीम में शामिल  किया गया।  इस दौरे पर पन्त ने 21 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया।

दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान पंत ने ग्यारह कैच लपके जो  एक टेस्ट मैच में भारत के लिए एक विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक किया गया कैच है। जनवरी 2019 में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पंत ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बने।

जून 2019 में पंत को 2019 क्रिकेट विश्व कप में शिखर धवन के स्थान पर भारतीय टीम  में बुलाया गया क्योकि इस दौरे पर एक मैच के दौरान शिखर धवन के बाएं अंगूठे के हेयरलाइन फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पंत को टीम के उभरते सितारे के रूप में नामित किया।

सितंबर 2019 में, वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान पंत टेस्ट क्रिकेट में विकेट के पीछे  पचास आउट करने वाले भारत के सबसे तेज़ विकेटकीपर बन गए। जनवरी 2021 में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ विकेटकीपर बन गए।

रिषभ पन्त का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण 

  • टेस्ट पदार्पण : 18 अगस्त 2018 ट्रेंट ब्रिज इंग्लैंड के खिलाफ 
  • एकदिवसीय पदार्पण : 21 अक्बटूबर 2018 र्सपारा क्रिकेट स्टेडियम वेस्टइंडीज के खिलाफ़ 
  • टी -20 पदार्पण : 1 फ़रवरी  2017  एम चिन्नास्वामी स्टेडियम इंग्लैंड के खिलाफ 

रिषभ पन्त परिवार परिचय 

वर्तमान समय में 2022 में इनके परिवार में कुल तीन सदस्य है जिनमे इनके माता ,एक बहन तथा रिषभ पन्त स्वयं। इनके पिता श्री राजेंद्र पन्त जी का निधन हो गया है। 
  • पिता : स्वo राजेंद्र पन्त 
  • माता : सरोज पन्त 
  • बहन : शाक्षी पन्त  

रिषभ पन्त गर्ल फ्रेंड 

ऋषभ पंत की की गर्लफ्रेंड  ईशा नेगी हैं जो एक इंटीरियर डेकोर डिजाइनर तथा  एक उद्यमी हैं। ईशा नेगी की जन्मतिथि 20 फरवरी 1997 है और ईशा नेगी की उम्र 2022  में 25 वर्ष है। वह उच्च वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है, जो राजपूत है और उसका व्यवसाय फैब एक्स इंजीनियरिंग है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने प्यार का खुलासा किया। 

रिषभ पन्त का शारीरिक माप 

चूँकि रिषभ पन्त एक खिलाडी है और किसी भी खिलाडी के सफलता उसके शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। पन्त खुद को फीट रखने के लिए प्रत्येक दिन जिम जाते है। इनका शारीरक विवरण निचे दिया गया है :
रिषभ पन्त


  • उम्र : 25 वर्ष 
  • हाइट : 5 फीट 7 इंच (170 cm)
  • वजन : 68 kg 
  • चेस्ट :40 
  • बाई शेप :14 
  • कमर : 30 
  • जूते का आकार : 8 इंच 
  • कुल अंगुलिया : 10 
  • आखों का रंग : काला 
  • बालों का रंग : काला 

रिषभ पन्त की कुल कमाई 

पन्त के कमाई का जरिया ब्रांड के साथ प्रचार ,आईपीएल तथा BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट और मैच फी है। इन सभी श्रोतो से पन्त वार्षिक रूप से 25 करोड़ रूपये कमा लेते है। यह आकड़ा वर्तमान समय के लिए है। भविष्य में यह आकड़ा बदल सकता है। 

ऋषभ पंत फोन नंबर, घर का पता, संपर्क पता, ईमेल आईडी

फोन नंबर : +91-732-2492-XXX
वाट्सऐप : +91-732-2492-XXX
फेसबुक पेज : ImRishabPant
ईमेल : rishabhpantofficial@gmail.com
Tags